Select Language :

Home » खेल » MPL-2: अंबा वॉरियर्स ने बिंदल्स स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से रौंदा

MPL-2: अंबा वॉरियर्स ने बिंदल्स स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से रौंदा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (MPL-2) के चौथे मुकाबले में अंबा वॉरियर्स ने अपनी बादशाहत साबित की। एकतरफा नजर आए इस मैच में अंबा वॉरियर्स ने बिंदल्स स्ट्राइकर्स को 7 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

How to Make a News Portal

मैच का रुख शुरू से ही गेंदबाजों के पक्ष में रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिंदल्स स्ट्राइकर्स की टीम अंबा वॉरियर्स की घातक गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी क्रीज पर नहीं टिक सकी और 18.2 ओवर में महज 93 रनों पर सिमट गई। बिंदल्स की ओर से आशीष त्यागी ने सर्वाधिक 21 और प्रिंस यादव ने 16 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया। अंबा वॉरियर्स के गेंदबाज मोहम्मद अनस आज अलग ही लय में नजर आए, उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। प्रियंशु गौतम और कार्तिक यादव ने भी सधी हुई गेंदबाजी कर सफलताएं अर्जित कीं।

जवाब में 94 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबा वॉरियर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान विवेक सरोहा के 24 रनों और मोहम्मद अनस की नाबाद 21 रनों की पारी की बदौलत टीम ने महज 13.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बना लिए और जीत सुनिश्चित की। गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद नाबाद 21 रन बनाने वाले मोहम्मद अनस को उनके शानदार ‘ऑलराउंड’ प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस जीत से स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 0 6 6 1
Total views : 222398

Follow us on