Select Language :

Home » Uncategorized » होली को लेकर बड़ी कार्रवाई, दूध और क्रीम के 4 नमूने लिए गए

होली को लेकर बड़ी कार्रवाई, दूध और क्रीम के 4 नमूने लिए गए

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आगामी होली के त्योहार के दृष्टिगत मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष ‘होली पर्व अभियान’ के तहत आज मुजफ्फरनगर जिले में बड़ी छापामारी की गई।

How to Make a News Portal

तहसील जानसठ में ताबड़तोड़ छापेमारी

सहायक आयुक्त खाद्य-II, श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने आज ग्राम खेड़ी सराय (तहसील जानसठ) में मिस्टर बिलाल के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संदिग्धता के आधार पर निम्नलिखित नमूने लिए:

  • मिश्रित दूध (विधिक नमूना)

  • सप्रेटा दूध (विधिक नमूना)

गढ़ी मुझेड़ा में भी हुई कार्रवाई

इसके पश्चात टीम ने ग्राम गढ़ी मुझेड़ा स्थित सईद डेयरी पर धावा बोला। यहाँ निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई और दो अन्य विधिक नमूने संग्रहित किए गए:

  • गाय का दूध

  • मिल्क क्रीम

मुख्य विवरण: आज की कार्रवाई में कुल 04 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

विभागीय टीम

इस महत्वपूर्ण छापेमारी अभियान में सहायक आयुक्त के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार, श्री वैभव शर्मा, श्रीमती पूनम कुमारी एवं डॉ. विशाल चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे।

श्रीमती अर्चना धीरान ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के अवसर पर आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान जिले भर में निरंतर जारी रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 0 3 1 3
Total views : 221432

Follow us on