Select Language :

Home » धर्म » श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव पर शोभायात्रा व कई कार्यक्रम

श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव पर शोभायात्रा व कई कार्यक्रम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शिव चौक स्थित श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूमल वाला) में श्री खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार 25 फरवरी 2026 को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

How to Make a News Portal

श्री हनुमान मन्दिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग ने एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हु बताया कि बुधवार को यह शोभा यात्रा मेहता क्लब नई मण्डी से प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर नई मण्डी के मुख्य मार्गो से होते हुए अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड सदर बाजार से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर निकट शिव चौक पर विश्राम लेगी। जबकि बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को सांय 6:00 बजे श्री श्याम नाम की मेंहदी एवं निशान वितरण मंदिर प्रागण से किया जायेगा। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 सुबह 9:00 बजे एकादशी निशान यात्रा हनुमान चौक (शामली रोड) से प्रारम्भ होकर भगत सिंह रोड, शिव चोक, होते हुए मंदिर पर सम्पन्न होगी। इसी दिन रात्री 7:00 बजे से एकादशी भव्य कीर्तन में बाबा का गुणगान होगा, जिसमें मुख्य भजन प्रवाहक अभिषेक माहेश्वरी चित्तौडगढ एवं स्थानीय भजन प्रवाहकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। इस दौरान बाबा संग श्याम नाम की केसर-चंदन होली, फूलो की होली, चंग धमाल मंदिर प्रांगण में होगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 5 1
Total views : 392298

Follow us on