Select Language :

Home » अपराध » शिक्षक ने की छात्राओं से छेडछाड़, बीएसए ने किया निलंबित, एफआईआर दर्ज

शिक्षक ने की छात्राओं से छेडछाड़, बीएसए ने किया निलंबित, एफआईआर दर्ज

लोकपथ लाइव, भोपा (मुजफ्फरनगर)। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने गुरु शिष्या की मर्यादा सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले में तार-तार कर कर दी। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए पैसो का लालच देकर गलत कृत्य करने का प्रयास किया। डरी-सहमी छात्राओं ने इस घटना को परिजनों को बताया तो रोष फैल गया। हंगामा होने पर पुलिस ने नशे की हालत में आरोपी शिक्षक को हिरासत में  लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद बीएसए ने भी आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उसकी बेटी कक्षा पांच की छात्रा है। इसी विद्यालय में गांव की दूसरी छात्रा कक्षा चार में है। सोमवार को दोनों छात्राएं स्कूल गयी थी। दोपहर को छुट्टी के समय सभी बच्चे स्कूल से जाने लगे ठीक उसी समय उसकी बेटी स्कूल मे अकेली रह गयी तभी अध्यापक ने उसे व बराबर से कक्षा चार की छात्रा को अपने पास बुलाया। आरोप है की तभी अध्यापक ने छात्राओं के बुरी नियत से हाथ पकड़ कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोपी पैसे का लालच देकर कमरे का दरवाजा बंद करने लगा तो छात्राओं ने चीख पुकार शुरू कर दी। दोनों छात्राएं बदहवास हालत में बचकर घर पहुंची और घटना के बारे मे परिजनों को बताया। घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया की आरोपी अध्यापक सतीश कुमार निवासी गांव नन्हेड़ा के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए संदीप कुमार भी थाने पहुंच गए। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 6 4 6 2
Total views : 206633

Follow us on