
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उद्यमियों ने सोमवार को डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक उद्यमी की फैक्ट्री में घुसे असामाजिक तत्व के लोगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा।
फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्यमियों ने डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मिलकर उद्योगों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रामपुर तिराहे से आगे बामन दरें पुल के पास अंशुल सिंघल की श्री तिरुपति एंटरप्राइज के नाम से प्लांट है, जिसमें दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा गेट कूद कर मालिकों को डराते, धमकाते हुए पथराव किया। बताया कि चेतावनी देते हुए प्लांट उखाड़ देने की धमकी देने जैसे शब्दों के प्रयोग किए। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इस घटना से एसएसपी को भी अवगत कराया है। उद्यमियों ने उद्योगपति और उद्योग की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान अभिषेक अग्रवाल, आशीष गर्ग, शलभ गुप्ता, मनीष सिंहल, सत्यप्रकाश रेशु, राकेश जैन, अंकित सिंघल, अशोक अग्रवाल,अंशुल सिंघल, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
Post Views: 109













Total views : 403631