Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची महिला अस्पताल

राज्य महिला आयोग की सदस्य पहुंची महिला अस्पताल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने बुधवार को लोक निर्माण भवन में महिलाओं की शिकायते सुनी। इसके अलावा उन्होंने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाई गई।

बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने महिलाओ सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। वहीं बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों से आह्वान किया गया कि जिले में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में अपना सहयोग अवश्य दें। इसके बाद वह जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण करने पहुंचे। मनकक्ष में पहुंचकर बाल विवाह के प्रति सभी को जागरूक किया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग,कारागार विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 8 6 6 3
Total views : 348537

Follow us on