Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ की टीम का मुजफ्फरनगर जिला परिषद मार्केट में छापा

लखनऊ की टीम का मुजफ्फरनगर जिला परिषद मार्केट में छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना पर लखनऊ से गठित औषधि विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्केट में कई दवा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है।

How to Make a News Portal

संयुक्त कार्रवाई में मेरठ और आगरा के औषधि निरीक्षक शामिल रहे, जबकि स्थानीय औषधि निरीक्षक पवन शाक्य भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने दवाओं के स्टॉक, बिलिंग और रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू की। अधिकारियों के अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और 10 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया जा रहा है की मुजफ्फरनगर में एक दवा एसोसिएशन के पदाधिकारी से भी गोपनीय रूप  से विभागीय अधिकारियों ने  पूछताछ की, जिसके साथ ही प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर जाँच की जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 4 6
Total views : 403773

Follow us on