
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। संविधान बचाओ महारैली से ठीक पहले शहर में ई-रिक्शा चालकों ने अचानक चक्का जाम कर दिया, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीआईसी मैदान में होने वाली महारैली में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि हैं। रैली की तैयारियों के बीच प्रकाश चौक से महावीर चौक तक ई-रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया।


मुजफ्फरनगर में चक्का जाम करने के दौरान एलान हुआ की यातायात पुलिस ने शहर के लिए जो नया ट्रैफिक रूट निर्धारित किया है, वह अव्यवहारिक है और इससे उनकी आमदनी पर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली को तुरंत बंद करने की मांग की।नगर में कुछ ई रिक्शा चालकों ने माइक से लगातार घोषणा की गई कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, वे चक्का जाम खत्म नहीं करेंगे।

इधर, महावीर चौक पर चक्का जाम के लिए कुछ ई-रिक्शाओं को रोका और सवारियों को उतरवाया, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। अचानक हुए इस जाम के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।











Total views : 218651