Select Language :

Home » स्वास्थ्य » जिला अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज़ों की बढ़ी परेशानी

जिला अस्पताल में कर्मचारियों की हड़ताल, मरीज़ों की बढ़ी परेशानी

LP Live , Muzaffarnagar: जिला अस्पताल में आज कर्मचारियों की अचानक हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। फार्मासिस्ट, नर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ ने कार्यस्थल पर विरोध जताते हुए कामकाज ठप कर दिया। इसके चलते ओपीडी से लेकर दवा वितरण और अन्य सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल की वजह सर्जन महिला चिकित्सक
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में
हड़ताल की वजह सर्जन चिकित्सक द्वारा एक कर्मचारी से की गई कथित अभद्रता बताई जा रही है। संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव लांभा ने आरोप लगाया कि संबंधित डॉक्टर ने एक फार्मासिस्ट के साथ अमर्यादित भाषा में बात की और उसे अपमानित किया। इस घटना के विरोध में कर्मचारी एकजुट होकर डॉक्टर को हटाने की माँग पर सीएमएस के कमरे के बाहर बैठ गए।
कर्मचारियों की माँग स्पष्ट: हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उक्त चिकित्सक को हटाया नहीं जाता और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं को बार-बार नजरअंदाज करता है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है।
मरीजों की परेशानी बढ़ी
अस्पताल में काम बंद होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। OPD में पर्ची बननी बंद की गई। कई मरीज बिना इलाज के ही लौटने को मजबूर हो गए। दवा काउंटर बंद होने से गरीब मरीजों को खासतौर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
समझौता कराने में जुटे सीएमएस
इस मामले में अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, सीनियर अधिकारियों द्वारा वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392589

Follow us on