
LP Live, Muzaffarnagar: शहर के कमलनगर क्षेत्र से एक 27 वर्षीय युवक आशीष पाल पुत्र ब्रजवीर बीती रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों का कहना है कि युवक देर शाम घर का ताला लगाकर चाबी अंदर डालकर घर से निकला था, लेकिन रात भर लौटकर नहीं आया। युवक की शादी को अभी केवल एक साल ही हुआ है, जिससे परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है। परिवार ने युवक के लापता होने की सूचना स्थानीय नई मंडी कोतवाली व चौकी में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज करने का आश्वासन दिया है।


Post Views: 383












Total views : 448652