
LP Live, Muzaffarnagar: शहर की शक्ति क्लब रामलीला में सोमवार रात रामायण के प्रसिद्ध प्रसंग “ताड़का वध” का मनमोहक मंचन किया गया। ताड़का का अभिनय रिंकू कटारिया ने किया, जिसने रामलीला में पहुंचे लोगों को अपनी कला से भावविभाेर कर दिया। इसके बाद रामलीला में फुलवारी लीला, माली मालन का सुंदर अभियान किया गया। मालन उज्जवल शर्मा चौकी वाले का रोल राहुल पांचाल द्वारा किया गया। रामलीला की आरती केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, उपाध्यक्ष वैभव त्यागी, सभासद रजत धीमान, ठाकुर मुकेश सिंह, प्रदीप त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल, वरिष्ठ पत्रकार तरुण पाल द्वारा की गई। गुरु विश्व मित्र ने राम लक्ष्मण को युद्ध कौशल की अनेक विद्या सिखाई जो कि भविष्य में जाकर उनकी सहायता करेंगे। मारीच का रोल वंश कश्यप ने किया। ताड़का वध में व्यवस्था संभालने में सुनील, कपिल चौरसिया सरदार राजेंद्र सिंह, सुनील त्यागी, डॉक्टर अमरीश त्यागी, सनी विनोद कश्यप आदि शामिल रहे।














Total views : 90420