Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » विश्व मच्छर दिवस पर डेंगू-मलेरिया के प्रति फैलाई जागरूकता, इसी दिन मलेरिया फैलाने वाले मच्छर की हुई थी पहचान

विश्व मच्छर दिवस पर डेंगू-मलेरिया के प्रति फैलाई जागरूकता, इसी दिन मलेरिया फैलाने वाले मच्छर की हुई थी पहचान

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में विश्व मच्छर दिवस पर जनमानस को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में तीन अलग-अलग स्थलों पर विशेष जनजागरूकता गोष्ठियों की गई। जिला महिला चिकित्सालय, जिला कुष्ठ रोग निवारण कार्यालय व एएनएम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा में मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

How to Make a News Portal

गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी डा. अलका सिंह ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस हर वर्ष 20 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 1897 में इसी दिन ब्रिटिश वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने यह खोज की थी कि मादा ऐनोफिलीज़ मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है। इस खोज ने मलेरिया की रोकथाम और उपचार में बड़ी क्रांति लाई। इसलिए इस दिन को विश्वभर में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के रूप में मनाया जाता है। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डा. आभा आत्रे ने महिलाओं और बच्चों के मच्छर जनित रोगों से बचाव के टिप्स दिए। जिला कुष्ठ रोग सभागार तथा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र कूकड़ा में एसीएमओ डा. दिव्या वर्मा ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के उपाय बताए। इस दौरान उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजली वर्मा, अहतेशाम, सरिता, सोनी, सबाआदि मौजूद रही।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 2 5
Total views : 403878

Follow us on