Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एसडी पीजी कालेज के साथ सीए ब्रांच का हुआ अनुबंध

एसडी पीजी कालेज के साथ सीए ब्रांच का हुआ अनुबंध

LP Live, Muzaffarnagar:  सनातन धर्म डिग्री कालेज में नए शैक्षणिक सत्र में इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की मुजफ्फरनगर ब्रांच के साथ कालेज का महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ।

How to Make a News Portal

एसडी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर पुंडीर ने बताया कि सीए ब्रांच मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सुरेंद्र ढींगरा ने यह अनुबंध औपचारिक रूप से हमे प्रदान किया। इस अनुबंध के तहत अब सीए ब्रांच मुजफ्फरनगर से संबंधित चार्टर्ड अकाउंटेंट सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के वाणिज्य से संबंधित ज्ञान में वृद्धि करेंगे। वहीं दूसरी ओर सीए कर रहे छात्र-छात्राओं को सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के शिक्षक भी विद्यार्थियों की समस्या का समाधान कर उनके ज्ञान में वृद्धि करेंगे। इस अनुबंध से दोनों संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भविष्य में लाभान्वित होगे। और विद्यार्थियों के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे। इस अवसर पर सनातन धर्म डिग्री कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, डा. पीयूष शर्मा , सीए ब्रांच मुजफ्फरनगर की ओर से सीए सुरेंद्र ढींगरा, सीए सुनील कुमार मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 8 1
Total views : 364588

Follow us on