Select Language :

Home » अपराध » करनाल में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, कैदियों के पुनर्वास में जुटा जेल प्रशासन

करनाल में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, कैदियों के पुनर्वास में जुटा जेल प्रशासन

हरियाणा जेल महानिदेशक ने जेल विभाग के पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन
LP Live, Karnal: हरियाणा सरकार जेल में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए नई पहल कर रही है। इसके तहत जेल प्रशासन ने कैदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में अनूठी पहल शुरु कर दी है। मसलन करनाल जिले में जेल प्रशासन की ओर से एक पेट्रोल पंप खोला गया है, जिसे जेल के कैदी और बंदी चलाएंगे।

How to Make a News Portal

करनाल में जेल विभाग के इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन हरियाणा के जेल महानिदेशक (डीजी) मोहम्मद अकील ने किया। उन्होने बताया कि इस पहल से कैदियों के जीवन में सुधार और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के मकसद से की जा रही है। इससे उनके प्रति विश्वास और सुधरने का मौका मिलेगा। जेल डीजी अकील ने कहा कि कैदियों में सामाजिक समझ और अनुशासन में रहकर मेहनत करके पैसा कमाने की भावना भी आएगी। वहीं उनके बदलते व्यवहार से आम जनता में विश्वास पैदा होगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर कार्य करने के लिए कैदियों को मेहनता भी दिया जाएगा। यह पंप 24 घंटे चालू रहेगा। रात के समय अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। इस पेट्रोल पंप से होने वाला मुनाफा सीधा सरकार के खाते में जाएगा।

सीएनजी व चार्जिंग सुविधा
उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की महत्वपूर्ण भागीदारी है। वहीं पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के अलावा आने वाले समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र में भी पेट्रोल पंप सफलतापूर्वक चल रहा है। इसी प्रकार अंबाला, यमुनानगर और हिसार में भी इस तरह के पंप शुरू किए जा चुके हैं। आगामी समय में फरीदाबाद, नूंह और सिरसा में भी इस मॉडल को लागू किया जाएगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 0 1 2
Total views : 86928

Follow us on