Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ाई क्यूआरटी गश्त

यूपी: महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ाई क्यूआरटी गश्त

यूपी सरकार ने 1,486 महिला उपनिरीक्षक और 8,541 महिला मुख्य आरक्षी की तैनाती
कावड़ यात्रा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश, 150 से अधिक महिला हेल्प डेस्क स्थापित
महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से बने शक्ति हेल्प बूथ पर तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
LP Live, Lucknow: योगी सरकार ने सावन माह में शिवभक्तों की आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा को लेकर वृहद स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 हजार से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

How to Make a News Portal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में दिये गये निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा प्रदेशभर कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए करीब 15 प्रतिशत यानी 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। जबकि इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। यहां 24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर भी उपलब्ध रहेंगी महिला पुलिसकर्मी सके अलावा कई जिलों में महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से शक्ति हेल्प बूथ की भी स्थापना की जा रही है। योगी सरकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के निडर होकर कहीं भी आने-जाने की भावना का प्रदर्शित करता है।

मेरठ जोन में सर्वाधिक सुरक्षा इंतजाम
प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रदेश में 11 जोन में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम और 24×7 हेल्पलाइन नंबरों को भी महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से मॉनीटर किया जा रहा है। इन जोन में महिला श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में से मेरठ जोन में सबसे अधिक व्यवस्था की गई है। जहां 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों में जगह-जगह महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि इस बार महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से महिलाओं को यात्रा के दौरान और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी जैसे डिजिटल उपायों से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

यात्रा में छह करोड़ कावडि़यों की उम्मीद
उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 6 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इनमें 10-12 प्रतिशत यानी 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस पर बैठक में सीएम योगी के अधिकारियों को महिला केंद्रित सुरक्षा मॉडल को लागू करने के निर्देश दिये थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 6 3 0
Total views : 88512

Follow us on