Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में हुआ कांवड़ कंट्रोल रूम शुरू, डीएम, एसएसपी व मंत्री ने सीसीटीवी से की निगरानी

मुजफ्फरनगर में हुआ कांवड़ कंट्रोल रूम शुरू, डीएम, एसएसपी व मंत्री ने सीसीटीवी से की निगरानी

LP Live, Muzaffarnagar: सावन शुरू होते ही कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिवचौक पर शनिवार को कंट्रोल रूप व खोया-पाया केंद्र का शुभारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने डीएम व एसएसपी के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा व मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कांवड़ कंट्रोल रूम के साथ खोया पाया केन्द्र भी बनाया गया है। इस कांवड कंट्रोल रूम के द्वारा कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, वहीं कांवड़ियों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

How to Make a News Portal

 

नगरपालिका प्रशासन ने बनाया हैं कंट्रोल रूप, लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी

नगर पालिका के द्वारा शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम और खोया पाया केन्द्र बनाया गया है। उद्घाटन अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही कांवड़ यात्रा की निगरानी की व्यवस्था को परखा और सतर्क रहकर सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंट्रोल रूम के माध्यम से शिव भक्त कांवड़ियों का जिले और नगर में स्वागत करते हुए शासन व प्रशासन, पालिका और स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, रजत धीमान, शौकत अंसारी, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, अन्नू कुरैशी, मोहित मलिक, हनी पाल, मौ. खालिद, विजय चिंटू, शहजाद चीकू, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, हसीब राणा, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, नौशाद पहलवान, व्यापारी कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, विशाल गर्ग, रोहिल वाल्मीकि, सुरेन्द्र अग्रवाल, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई राजीव सोनकर, लिपिक तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 9 7
Total views : 364664

Follow us on