Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » पाल महासभा के जिलाध्यक्ष ने ली आजाद समाज पार्टी की सदस्यता

पाल महासभा के जिलाध्यक्ष ने ली आजाद समाज पार्टी की सदस्यता

LP Live, Muzaffarnagar:  भोपा रोड स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी एकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सदस्यता अभियान के साथ सामाजिक चेतना की मशाल जगाई। इस दौरान शिवकुमार पाल सहित पाल समाज के अनेकों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

How to Make a News Portal

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी एकता मिशन के सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन व राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप द्वीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पाल समाज के युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवी लोगों ने पहुंचकर सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी का ज्वाइंन किया। इस दौरान उनके साथ पाल समाज के सैकड़ों जागरूक नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाज की शक्ति और एकता का परिचय दिया। शिव कुमार पाल ने कहा कि जिस समाज की मेहनत से देश चलता है, उसकी आवाज सदियों तक दबाई गई। अब वह आवाज गूंजेगी। कार्यक्रम में विनय रतन सिंह, कमल सिंह वालिया, शिव कुमार पाल, जगदीश पाल,
रोबिन पाल, नरेंद्र फौजी, दिनेश पाल, धर्मपाल किरण पाल, मोहित, मनोज पाल, दुष्यंत पाल, हर्ष पाल, मनीष पाल, विकास पाल, श्यामलाल पाल, यशपाल राणा अरुण पाल राजवीर पाल आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 4 7
Total views : 403919

Follow us on