Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » श्रीराम कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

श्रीराम कालेज के 15 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट

LP Live, Muzaffarnagar: श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एसएलएमजी ब्रवेजेज व एमबीए के छात्र-छात्राओं को कैम्पस प्लेसमैंट के लिए आमंत्रित किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट टीम के अधिकारियों द्वारा कम्पनी प्रोफाइल, जॉब प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र तथा सैलरी आदि के विषय में जानकारी दी।

How to Make a News Portal

प्लेंसमेंट प्रक्रिया के दौरान अतुल कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को कोकाकोला कम्पनी की वैल्यूज़ व अडॉप्टेशन स्कीम के बारे में बताया। अंतिम चरण में प्लान्ट अधिकारियों ने आनलाइन साक्षात्कार लिया, जिसमें बीटेक व एमबीए के 15 छात्र-छात्राओं का अन्तिम रूप से चयन किया गया। उत्कृष्टता के आधार पर अन्तिम रूप से चयनित हुए छात्र-छात्राओं में बीटेक से अनिकेत भार्गव, मयंक धीमान, वीरसन आदि तथा एमबीए से सारा महक, अनुष्का आदि रहे। इस अवसर पर कालेज चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मेहनत से काम कर आगे बढ़े। कालेज अपने विद्यार्थियों को जाब के लिए हमेशा कार्य करता है।  निदेशक डा. एसएन चौहान ने बताया कि आन कैम्पस 17 तथा ऑफ कैम्पस 23 कम्पनियों ने छात्र-छात्राओं का वृहद स्तर पर चयन किया। संस्था के चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो. आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 5 3
Total views : 403925

Follow us on