Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चाइना और दुबाई को योग से निरोगी कर रहा उत्तर प्रदेश का विपिन पाल

चाइना और दुबाई को योग से निरोगी कर रहा उत्तर प्रदेश का विपिन पाल

LP Live, New Delhi: शरीर को निरोगी बनाने के लिए योग के प्रति बढ़ती दिलचस्पी और जरूरत ने विदेशों तक भारतीयों को विशेष पहचान दी है। योग से शरीर की बीमारियां मिटाने के लिए भारतीय भी विदेशों तक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिला मुजफ्फरनगर भी किसी से पीछे नहीं हैं, यहां के योग शिक्षक विपिन पाल ने चाइना से लेकर दुबाई तक के लोगों को अपने साथ जोड़कर योग पर लगा दिया है। भारत के योग शिक्षक के प्रति विदेशों में बढ़ी विशेषता के चलते अब विपिन पाल चाइना और दुबाई के लोगों के अंदर की बीमारियों को योग क्रियाओं से दूर कर रहे हैं।

How to Make a News Portal


मुजफ्फरनगर सिटी के रामपुरी निवासी 41 वर्षीय विपिन पाल ने चाइना और दुबाई में योग की कक्षाएं संचालित भारत प्रधानमंत्री के उद्देश्य को विदेशी लोगों तक पहुंचाने के साथ मुजफ्फरनगर के नाम को भी विशेष पहचान दी है। विपिन पाल ने शहर के एसडी इंटर कालेज के 12वीं कक्षा और फिर डीएवी पीजी कालेज से बीए की पढ़ाई की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरोगी बनने के लिए दिए गए योग के संदेश से प्रेरित होकर उन्होंने हरिद्वार के गुरुकुल कांकड़ी विश्वविद्यालय से योग में डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्होंने 2006 से 2008 तक देव संस्कृति विवि से योग में मास्टर डिग्री पूरी की। उन्होंने बताया कि 2012 में उन्होंने बीपीएड और फिर इसी में यूजीसी नेट की पढ़ाई पूरी की। योग की पढ़ाई करने के बाद वह सीधे चाइना पहुंचे और जिआक्सीहुई योगा एडं आर्ट से जुड़कर वहां सीनियर योगा शिक्षक के रूप में ज्वाइंन किया। 2018 से 2020 तक वहां चाइना के लोगों को योग से जोड़कर गुरूमंत्र दिया। कोरोना में वह वापस मुजफ्फरगर आ गए, लेकिन कोरोना खत्म हुआ तो वह फिर से 2021 में दुबाई पहुंचे, जहां उन्होंने फ्रीलेंसिंग योगा कक्षाएं शुरू की। अब फ्रीलेंसिंग के साथ दुबाई की निर्वाण वेलनेस रिर्सोट में योगा एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। विपिन पाल बताते हैं कि लुधियाना में उत्कर्ष योगा वेलनेस सेंटर के साथ भी वह जुड़े हुए है, जिसका एक सेंटर दुबाई में भी है।

पीएम नरेंद्र मोदी की प्ररेणा ने विदेशों तक बढ़ाया योग का क्रेज
भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से योग को बड़े स्तर पर पहचान मिली है। दुबई में योग शिक्षा दे रहे भारतीय मूल के विपिन पाल बताते हैं कि आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उत्साह भारत के साथ विदेशों तक है। हालांकि चाइना, दुबाई में ज्यादा क्रेस दिखाई देता है। इन देशों में अपने शरीर को फिट रखने के साथ बीमारियां दूर करने के उद्देश्य से पूरा परिवार योग कक्षाओं में साथ में शामिल होता है। ज्यादातर लोग योग शिक्षक से ट्रेनिंग लेकर ही योग करना पंसद करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी योग की पढ़ाई कर नियमित योग से जुड़ने के बाद खुद को पहले से ज्यादा फिट माना है। बीमारियों को दूर भगाने के लिए होने वाली क्रियाओं को बड़ा महत्व बताया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 9 6
Total views : 364659

Follow us on