Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » दवा कंपनी कर्मचारी के घर ईडी का छापा, सीआरपीएफ से सात घंटे घिरी रही मुजफ्फरनगर की कॉलोनी

दवा कंपनी कर्मचारी के घर ईडी का छापा, सीआरपीएफ से सात घंटे घिरी रही मुजफ्फरनगर की कॉलोनी

LP Live, Muzaffarnagar:
मुज़फ्फरनगर के शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित सफात कॉलोनी में दवा कंपनी कर्मचारी के घर पंजाब के जालंधर जोन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। सीआरपीएफ बल के साथ पहुंची आठ सदस्य टीम ने करीब सात घंटे तक घर में छानबीन की। नशीली दवा सप्लाई में शामिल आरोपी अंकित की तलाश में परिजनों से पूछताछ की। घर पर अंकित की पत्नी और माँ से घंटों पूछताछ के बाद देर रात टीम वापस लौट गई। टीम की मौजूदगी के दौरान कॉलोनी को चारों तरफ से घर कर रखा गया।
दरअसल, पंजाब से नशीली दवा सप्लाई करने के मामले में लखनऊ स्थित एक दवा कंपनी के फ्लैट और ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। इसके साथ ही दवा कंपनी संचालक के साथ दो कर्मचारी के घर भी छापेमारी की, जिसमें एक कर्मचारी अंकित कुमार मुजफ्फरनगर के शहाबुद्दीनपुर रोड स्थित सफात कॉलोनी का रहने वाला है। इसी कड़ी में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे पंजाब के जालंधर जोन की एक टीम मुजफ्फरनगर में अंकित के घर पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी सहित आठ अन्य अधिकारी शामिल रहे। टीम के साथ सीआरपीएफ जवान और नगर कोतवाली पुलिस ने कॉलोनी को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे कॉलोनी के लोगों में भी दहशत बन गई। अंकित की मां पालो देवी ने बताया कि टीम करीब 2 बजे उनके घर पहुंची, जिस समय घर पर वह ख़ुद व उनके बेटे अंकित की बहू ही मौजूद थी। टीम ने उनके घर में रखी अलमारी, बेड, संदूक सहित अन्य सामानों की तलाशी ली। शाम 8 बजे तक टीम तलाशी के साथ परिजनों से पूछताछ करती रही। इस दौरान उनके मोबाइलों को भी खांगला गया। काफी लंबे समय तक पूछताछ और छानबीन के बाद टीम वापस लौट गई। ईडी के सूत्रों ने बताया कि अंकित लखनऊ की दवा कंपनी में दवा सप्लायर का काम करता है, जो ड्रग व नशीली दवा की सप्लाई करती है। अंकित से पूछताछ के लिए टीम मुजफ्फरनगर पहुंची थी। काफी लंबे समय इंतजार के बाद वह घर नहीं पहुंचा तो टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

How to Make a News Portal

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 4 7
Total views : 403919

Follow us on