Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश: मासूम समेत सात लोगों की मौत

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश: मासूम समेत सात लोगों की मौत

चार धाम यात्रा में हेलीकॉटर सेवा पर तत्काल रोक लगी
LP Live, Dehradun: उत्तराखंड के चार धाम यात्रा के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटनाओं में कमी होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी जाते समय फिर एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर दुर्घटना का शिकार बना, जिसमें सवार एक मासूम समेत सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना मौसम खराब होने के कारण गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ।

How to Make a News Portal

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आर्यन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर ने श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया और उडान भरने के बाद रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर के पायलट द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने का प्रयास किया, लेकिन वह अचानक क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल भेजे गए हैं। राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। वहीं उत्तराखंड एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

हेलीकॉप्टर क्रैश में मृतकों की पहचान
केदारनाथ के पास इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक 23 माह के बच्चे समेत सात लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें हेलीकॉटर पायलट राजवीर, विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ, विनोद उत्तर प्रदेश, तृष्टि सिंह उत्तर प्रदेश, राजकुमार महाराष्ट्र, श्रद्धा (35) महाराष्ट्र और मासूम बालिका काशी (2) महाराष्ट्र शामिल हैं।

इसी माह टला था एक हादसा
गौरतलब है कि में तकनीकी खराबी के कारण जून के पहले सप्ताह में भी एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा था। यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम यात्रियों को लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट सवार थे। इस दौरान सह-पायलट को मामूली चोटें आई थीं। यह हेलिकॉप्टर बड़ासु हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ था। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन कंपनी का था

चार धाम: हेलीकॉप्टर सेवा पर तत्काल प्रभाव से रोक
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रविवार सुबह-सुबह भीषण हेलिकॉप्टर हादसे के बाद चार धाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। सीएम धामी ने हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर हादसों को गंभीरता से लेते हुए राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा के दौरान लगातार हेलिकॉप्टर हादसे की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से पिछले दिनों जांच कराई गई। डीजीसीए ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि हेलिकॉप्टर के ठहराव स्थल पर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसी स्थिति है। इस कारण डीजीसीए ने उड़ानों में 35 फीसदी की कटौती का आदेश दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 4 5
Total views : 403627

Follow us on