Select Language :

Home » राजनीति » छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बलास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के बलास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

LP Live, Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान एक आईईडी ब्लास्ट के दौरान कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपंजे शहीद हो गए। जबकि कई अन्य पुलिस जवान घायल हो गये हैं।

How to Make a News Portal

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लास्ट सोमवार की सुबह 9-10 बजे के आस-पास हुआ है। इस घटना में एडिशनल एसपी के शहीद होने के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार इस बलास्ट में एएसपी गिरिपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान हुआ।

बलास्ट में इस सा नौ जवान शहीद
आईईडी से जुड़े कई पिछले माओवादी हमलों में काफी लोग हताहत हुए हैं। जनवरी 2025 में, सुरक्षा काफिले को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में नौ जवानों की जान चली गई थी। अप्रैल 2022 में, एक हमले में 11 लोगों की जान चली गई थी। मार्च 2021 में, जवानों को ले जा रही एक बस पर बम विस्फोट किया गया था, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे। नवंबर 2018 में छत्तीसगढ़ के बघेली गांव में इसी तरह के विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई थी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 2 1
Total views : 403597

Follow us on