उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराज्यशिक्षा

एक ही गांव के 11 युवाओं का यूपी पुलिस में चयन, बने सिपाही

चांद समद, बवाना सहित विभिन्न गांवों से युवक-युवतियों का फाइनल में चयन
LP Live, Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 के अंतिम परिणामों ने उत्तर प्रदेश के हजारों युवाओं के साथ मुजफ्फरनगर के युवाओं को भी रोजगार देकर होली की खुशी दोगुणी कर दी। होली पर जारी हुए अंतिम रिजल्ट में खतौली के गांव चांद समद से 11 युवक-युवतियों ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में एक साथ चयनित होकर इतिहास रच दिया। वहीं, बुढ़ावा के गांव बवाना में एक ही परिवार के दो युवक-युवतियों का पुलिस में आरक्षी के लिए चयन हुआ। इसके अलावा जानसठ क अहरोड़ा गांव से तीन युवाओं के साथ अन्य क्षेत्रों से भी युवा यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होने के लिए चयनित हुए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2023 का परिणाम गुरुवार को जारी कर चयनित परिवारों में होली की खुशियां बढ़ाई। मुजफ्फरनगर के कई परिवारों से युवक-युवतियों का चयन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुआ है। खतौली के गांव चांद समद से 11 युवाओं ने एक साथ चयनित होकर इतिहास रचा। चांद समद गांव निवासी बादल सैनी, विरेंद्र सैनी, शेखर वैशला, रोहित खारी, केदर, संदीप कुमार, मोदी, पूजा, चंचल शर्मा, नूपुर शर्मा, काजल का चयन यूपी पुलिस में हुआ है। इसमें सात युवक व चार युवतियां शामिल है। सभी सामान्य परिवार के युवा है। इसमें शेखर वैशला के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा है।

बुढ़ाना के बवाना से सामान्य परिवार की युवाओ को मिली सफलता:   बुढ़ाना के गांव बवाना से भी बहुत सामान्य परिवार के युवक राहुल कुमार पुत्र ओमपाल सिंह यूपी पुलिस में भर्ती हुए। वहीं इन्हीं के परिवार की मीनाक्षी पाल पुत्री सुभाष का सिपाही के पद पर चयन हुआ। युवाओं के चयन से परिवार के खुशी का माहौल रहा। होली पर खुशियां बढ़ने से मिठाई बांटी गई। बवाना से पुलिस में भर्ती हुए राहुल कुमार के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। उनका कहना है कि पिता की मेहनत को देखते हुए उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी की है। अब उनकी सेवा का अवसर मिलेगा।

19 वर्ष की उम्र में अन्नया चौहान का पुलिस में चयन: मुज़फ्फरनगर शहर के दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी अन्नया चौहान का भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सिपाही के पद पर चयन हुआ। मुजफ्फरनगर जिले में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों में अन्नया चौहान सबसे कम उम्र की युवा है। पेशे से शिक्षक अन्नया चौहान के पिता लोकेश चौहान ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 19 वर्ष है, जो बीएसी, बीएड की छात्रा है। 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही वह तैयारी में जुट गई है। अन्नया चौहान की माता जी सोनी चौहान में शिक्षिका है। परिवारजनों ने बेटी की कामयाबी पर उत्साहवर्धन किया।

जानसठ के अहरोड़ा से तीन युवक बने यूपी पुलिस के सिपाही:  उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का परिणाम घोषित होने पर गांव अहरोड़ा में खुशी मनाई गई। गांव के तपेश्वर पुत्र पुष्पेंद्र, नितिन पुत्र मांगेराम, शेखर पुत्र अजब सिंह का सिपाही के पद पर चयन हो गया है। चयनित तीनों अभ्यर्थियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण तीनों चयनित अभ्यर्थियों के घर पहुंचकर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। अहरोड़ा गांव से 11 युवाओं ने परीक्षा में भाग लिया था।
नोट :  उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए अन्य युवा भी हमें अपनी जानकारी ईमेल पर साझा कर सकते हैं। (lokpathlive@gmail.com)

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button