DM ऑफिस पर भारतीय किसान मजदूर सयुंक्त मोर्चा का धरना, सभी जिलों में AIIMS सहित कई मांग रखी
LP Live, Muzaffarnagar: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में किसान और मजदूरों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने धरना देते हुए अपनी विभिन्न मांगी रखी। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया।
भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने धरना देते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में अवगत कराते हुए कई मांगे रखी। इसमें कहा कि लम्बे समय से देश के किसान MSP कानून बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, सरकार द्वारा किसान हित में MSP गारंटी कानून लागू किया जाये। पूरे देश में किसान कर्ज से परेशान है। कर्ज के कारण देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सभी कर्जदार किसानों के कर्ज सरकार द्वारा माफ किये जायें। बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अत्यधिक बढोतरी हो रही है, जिस कारण आम जनमानस को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर ना लगवाये जायें व बिजली का निजीकरण ना किया जाये। कृषि में उपयोग होने वाले बीज, खाद, उर्वरक व फसल में उपयोगी अन्य वस्तुओं पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाये। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्तमान में जो रास्ता जिसका है वह प्रयोग कर रहे हैं और वह ही रहना चाहिये, कोई नया रास्ता ना खोला जाये क्योंकि वह नियमानुसार नहीं होगा। सरकार निष्पक्ष जांच करा ले। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक AIIMS Hospital की स्थापना करायी जाये ताकि मरीजों को अपने जिले में उचित उपचार मिल सके। कोरी जाति के प्रमाण पत्र निर्गत किये जायें।