मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में इंसोमनिया 2024 का शुभारंभ


LP Live, Muzaffarnagar: बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज का वार्षिक कालेज महोत्सव “इंसोमनिया 2024” की शुरुआत सोमवार से एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुई। पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। विजेता खिलाड़ियों को मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया।
इंसोमनिया 2024 के अंतर्गत शुरू हुई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर शाश्वत मशाल को प्रज्वलित किया। इसके बाद अभिषेक सिंह को प्राचार्य प्रो. डा. रोहतास के. यादव और इंसोमनिया इंचार्ज प्रो. डा. श्रुति सेहगल ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनोरंजक नृत्य प्रदर्शन ने सबका मन मोह लिया। 2023 बैच ने प्रभावशाली मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसने दिन के लिए एक ऊर्जा भरी शुरुआत की। पहले दिन समारोह के दौरान लड़कों और लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ जैसे खेल आयोजित किए गए। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
