Select Language :

Home » एजुकेशन » पिंक रोजगार मेले में पहुंची 663 छात्राएं, 425 को मिली नौकरी

पिंक रोजगार मेले में पहुंची 663 छात्राएं, 425 को मिली नौकरी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में मंगलवार को पिंक रोजगार मेला लगाया गया। सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर एवं जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज की प्लेसमेंट सेल और पुरातन छात्रा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मिशन रोजगार के अंतर्गत पिंक रोजगार मेले में छात्राओं ने पहुंचकर अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियों के लिए आवेदन किया। इसमें 663 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 425 छात्राओं को कंपनियों ने रोजगार का अवसर दिया।

How to Make a News Portal

जैन कन्या पाठशाला पीजी कालेज में पिंक रोजगार मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके दौरान कपिल देव ने कहा कि सभी छात्रों को स्किल कोर्स करने चाहिए और साक्षात्कार के लिए तैयार रहना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से निश्चित रूप से छात्राओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे । गत वर्षो में महाविद्यालय से कैंपस सिलेक्शन छात्रों को जो की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रशस्ति पत्र प्रदान करने वालों में कुमारी काजल, कुमारी शिफा, कुमारी पिंकी आदि सम्मिलित थी। रोजगार मेले में छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया तथा छात्रों को चयनित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉक्टर सविता वशिष्ठ एवं सह संयोजिका डॉ मनीषा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह सेवा योजना अधिकारी डा. सोनाली सिंह प्रोफेसर आभा सैनी, प्रोफेसर संतोष कुमारी, प्रोफेसर वंदना वर्मा, डॉक्टर सोनाली सिंह, डॉक्टर वर्चसा सैनी, डॉ अक्षय कुमार जैन, कुमारी अंजली शर्मा एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

जिला सेवायोजन अधिकारी डा. पारूल सिंघल ने बताया इस मेले में 10 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों ने पंजीकरण्र के बाद छात्राओं की स्क्रीनिंग की, जिसके बाद 425 छात्राओं को रोजगार के लिए आफर लेटर मिले।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 4 8 1
Total views : 393372

Follow us on