
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 42वें श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) स्थित स्वीट कॉर्नर, बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड, जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार, मेहता क्लॉथ के बराबर से होते हुए वकील रोड, चौड़ी गली से गौशाला रोड, श्रीराम सर्विस के आगे से द्वारिकापुरी रोड, गांधी कॉलोनी मेन रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे चौराहे से मुड़कर गली नंबर-10 स्थित गुरुद्वारे के आगे से रॉयल बुलेटिन के सामने से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मदन स्वीट्स चौराहे से अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार और भगत सिंह रोड से शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्ण रथ पर सवार बाबा श्याम होंगे, जो भव्य पुष्प श्रृंगार में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यात्रा में तीन बैंड, दो डीजे, नाचते घोड़े, ढोल एवं नारसिंग ढोल पार्टी तथा आतिशबाजी सहित विभिन्न आकर्षण शामिल रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा जब शिव चौक पहुंचेगी तो वहां ऐतिहासिक एवं भव्य आतिशबाजी के साथ बाबा श्याम का स्वागत किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से बाबा श्याम के स्वागत में अपने प्रतिष्ठान एवं घरों को सजाने की अपील की है।
इसके बाद 4 अक्टूबर 2026 रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड के निकट वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी एवं सोनभद्र के भजन गायक संजय शर्मा बाबा श्याम और उनके भक्तों को अपने भजनों से रिझाएंगे। कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें बाबा श्याम भव्य श्रृंगार में विराजमान होंगे। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की मुख्य कार्यकारिणी में मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रशांत बंसल, अनुराग गोयल, जय बंसल, रोहताश कुमार, मनीष जिंदल, संजीव वर्मा, नितिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, आशीष अग्रवाल, गौरव जैन, सौरभ वर्मा, अनिल गोयल, मनोज कर्णवाल, अमन गर्ग, वंश भाटिया, विवेक बंसल, नक्षत्र खंडेलवाल, संदीप धवन, संजय अग्रवाल, केशव झांब, विनय गर्ग, लोकेश बंसल, दिनेश मित्तल, मयंक अग्रवाल, गौरव गर्ग, अमित सिंघल, सचिन मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, विशाल कुमार, अभिषेक अग्रवाल, श्याम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, अनूप गोयल, राघव मदान, दीपांशु गर्ग, राहुल बंसल, गौरव गर्ग, विशाल नायर, गिरिराज स्वरूप, अभिषेक सैनी, नितिन मित्तल, सोनू कर्णवाल, राजेश कर्णवाल और मोनू जिंदल आदि मौजूद रहे।
Post Views: 60













Total views : 426174