

LP Live, Chandigarh: हरियाणा के दो दर्जन उप निरीक्षकों को हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पदोन्नत करके निरीक्षक बनाया गया है, जबकि पांच डीएसपी को स्थानांतरित करके अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया है।
हरियाणा पुलिस में दो दर्जन एसआई को पदोन्नति मिल गई है। ये हाई कोर्ट के निर्देश पर मिले हैं। इसके अलावा पांच डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। हरियाणा गृह विभाग की ओर से पांच एचपीएस अफसरों के तबादले की सूची भी जारी कर दी गई है। इस सूची में अमित दहिया, रवद्रिं तोमर, ऊषा देवी, पुष्पा और अनिल कुमार का नाम शामिल है। अंबाला रेंज आईजीपी शिवराज कविराज ने 23 सब इंस्पेक्टरों की पदोन्नति सूची जारी कर दी। यह प्रमोशन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक ऑर्डर पर किए हैं।

सैकड़ो एसआई को मिली पदोन्नति
इससे पहले पुलिस विभाग में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रु जीत कपूर के आदेश पर डीजीपी कार्यलय ने पदोन्नति व पोस्टिंग की सूची जारी की थी, जिसमें हरियाणा पुलिस विभाग में 122 उप निरीक्षकों को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाकर उन्हें तैनाती दी गई है। सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक से निरीक्षक बनने वाले 122 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के अंदर मामला लटका हुआ था] जैसे ही पंजाब वह हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में निर्देश जारी किये तो हरियाणा पुलिस विभाग ने ऐसे उप निरीक्षकों को पदोन्नति देकर उन्हें तैनाती दी।
