देशबिहारसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्महरियाणा

साहित्यकार डा. चन्द्र त्रिखा को कर्पूरी ठाकुर सम्मान

बिहार सरकार पटना में 31 जुलाई को प्रदान करेगी पुरस्कार

LP Live, Chandigarh: बिहार सरकार ने हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक एवं हरियाणा उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सुविख्यात साहित्यकार डॉ. चंद्र त्रिखा जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार उन्हें पटना में 31 जुलाई को आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय के निदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए ये पुरस्कार दिए जाते हैं। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. चन्द्र त्रिखा को जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा विभिन्न विषयों पर 52 पुस्तकें लिख चुके हैं। विभाजन के दंश पर लिखी गयीं उनकी कई कृतियां देश-विदेश में जानी जाती हैं। विभिन्न विषयों पर लगातार अपनी कलम चलाने वाले डॉ. त्रिखा को पंजाब शिरोमणि हिंदी साहित्य सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर हिंदी सौहार्द सम्मान, हरियाणा हिंदी सेवी सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। नित अलग विषयों को यूट्यूब चैनल के माध्यम से उठाने वाले डॉ. त्रिखा प्रयोगधर्मी हैं उन्हें चंडीगढ़ साहित्य अकादमी से भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा गीतकार इरशाद कामिल एवं पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गुरमीत सिंह को बिहार सरकार ने वर्ष 2021-22 के प्रतिष्ठित सम्मान देने का निर्णय लिया है।

सम्मान की श्रृंखला में अनेक पुरस्कार
यह पुरस्कार 31 जुलाई को पटना में आयोजित एक समारोह में प्रदान किये जाएंगे। बिहार सरकार की ओर से दिये जाने वाले पुरस्कारेां में सृजनात्मक लेखन, पत्रकारिता, न्याय, प्रशासन या हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मान की शृंखला में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार, जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, बीपी मंडल पुरस्कार, नागार्जुन पुरस्कार, राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ पुरस्कार, महादेवी वर्मा पुरस्कार, बाबू गंगा शरण सिंह पुरस्कार, विद्याकर कवि पुरस्कार, मोहन लाल महतो वियोगी पुरस्कार, भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डॉ. ग्रियर्सन पुरस्कार, डॉ. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार, विद्यापति पुरस्कार हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button