ट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरदेशराजनीति

संसद में एक फरवरी को पेश होगा अंतरिम केंद्रीय बजट

राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी संसद सत्र की शुरुआत

 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र में सरकार का विशेष होगा फोकस
LP Live, New Delhi: सत्रहवीं लोकसभा का अंतिम सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित होगा। मौजूदा लोकसभा का अंतिम सत्र होने के कारण परंपरा के मुताबिक अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, जो एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा। जबकि संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को होगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वर्तमान लोकसभा के आखिरी सत्र को लेकर आधिकारिक रूप से ये जानकारी दी है। जोशी के अनुसार सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। इस सत्र की शुरुआत संयुक्त सदन की बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इसी दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। जबकि एक फरवरी को वित्त मंत्री लोकसभा में अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी सरकार ने आयकर की सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया था, जिसका बहुत स्वागत किया गया था। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कही जाने वाली चार विशेष जातियों महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए विशेष योजनाएं पेश की जा सकती हैं।

अंतरिम बजट में क्या होगा
यह बजट सत्र अंतरिम बजट होगा और इसमें सरकार केवल आवश्यक खर्चों के लिए अनुमति मांगेगी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पेश किए जाने वाले इस बजट के लोकलुभावन नीतियों से भरपूर होने की संभावना है। मसलन संसद का यह बजट सत्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होगा और इसके बाद सरकार के लिए राजनीतिक दल जनादेश के लिए लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार का इस अंतरिम बजट सत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं और देश के गरीबों पर मुख्य फोकस होगा, जिसके लिए सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाए जाने की ज्यादा संभावनाएं हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button