असमउत्तर प्रदेशकर्नाटककेरलछत्तीसगढ़जम्मू-कश्मीरत्रिपुरादेशपश्चिम बंगालमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में इन सियासी दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा!

तेरह राज्यों की 88 सीटों पर मतदान करेंगे 16 करोड़ मतदाता

ईवीएम में बंद होगी दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, छह केंद्रीय मंत्रियों, तीन फिल्मी सितारों की किस्मत
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार 26 अप्रैल को देश के 13 राज्यों में छह एससी और नौ एसटी सीटों समेत 88 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 103 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर समेत कुल 1202 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 16 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छह केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर है।

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में इन 88 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा 568 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि राजनीतिक दलों सबसे ज्यादा 74 प्रत्याशी बसपा ने उतारे हैं। इसके बाद भाजपा ने 69, कांग्रेस 68, सीपीआई(एम) ने 18, जदयू व भाकपा ने पांच, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस व शिवेसेना (यूबीटी) ने 4-4, शिवसेना ने 3-3, राजद ने 2 व रालोद-1 के अलावा कर्नाटक राष्ट्र समिति ने 14 प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। राज्यों की बात करें तो 11 महिलाओ समेत सबसे ज्यादा 247 प्रत्याशी कर्नाटक की 14 सीटों पर हैं, जबकि सबसे कम चार प्रत्याशी बाहरी मणिपुर सीट पर है, जहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में भी मतदान कराया जा चुका है। इससे ज्यादा नौ प्रत्याशी त्रिपुरा पूर्व सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जहां तक महिला प्रत्याशियों का सवाल है सबसे ज्यादा 25 महिलाएं केरल की 20 सीटों पर हो रहे लोकसभा चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है, जहां अब तीसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा। दूसरे चरण के चुनाव की खास बात ये भी है कि मध्य प्रदेश की दमोह लोकसभा सीट पर एक ट्रांसजेंडर दुर्गा मौसी भी सियासी जंग के मैदान में है।

इन दिग्गजों की दांव पर प्रतिष्ठा
लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में जहां छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक की मॉंडया लोकसभा सीट पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी चुनाव मैदान में हैं। कर्नाटक की बंगलूरु उत्तरी सीट पर केंद्रीयमंत्री शोभा करंदलरजे, केरल की एंटीगल सीट से केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन, तिरुवंतपुरम सीट से केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर, मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, राजस्थान की जोधपुर सीट से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, बाडमेर सीट से केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के अलावा कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी प्रतिष्ठा का चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान में ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेट दुष्यंत व जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेट वैभव गहलोत भी चुनाव मैंदान में हैं। इसके अलावा सियासी प्रतिष्ठा के लिए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर व पीपी चौधरी राजस्थान की पाली सीट और कांग्रेस के पूर्व मंत्री शशि थरुर कर्नाटक के तिरुवंतपुरम सीट से चुनावी जंग लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी के भाग्य का होगा फैसला
लोकसभा चुनाव के इस चरण में केरल की वायनॉड सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाग्य का भी फैसला होना है। वहीं बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर भाजपा के तेजस्वी सूर्या, यूपी की मथुरा सीट पर हेमा मालिनी के अलावा महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट नवनीत राणा भी चुनाव मैदान में है। जबकि मेरठ लोकसभा सीट से रामायण सीरियल के ‘राम’ अरुण गोविल भाजपा प्रत्याशी के रुप में सियासी मैदान में हैं। इसके अलावा कर्नाटक से सुरेश गोपी तथा परभणी लोकसभा सीट से महायुति के सहयोगी दल राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक की मैसूर लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य यादुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार चुनाव मैदान में हैं।

सियासी दलों ने दागियों पर भी खेला दांव
दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 250 आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशी है, जिनमें से 167 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले लंबित हैं। इनमें से 32 प्रत्याशियों ने दोषसिद्ध होने का भी शपथ पत्र दिया है। जहां तक दलों के प्रत्याशियों का सवाल है उसमें कांग्रेस के 35, भाजपा के 31 तथा बसपा के छह प्रत्याशी दागियों की सूची में शामिल हैं। सबसे ज्यादा 243 आपराधिक मामले केरल की वायनॉड सीट पर भाजपा प्रत्याशी के. सुरेन्द्रन के खिलाफ हैं, जिसमें 139 गंभीर धाराओं में दर्ज मामले हैं। इसके बाद दूसरे पायदान 211 आपराधिक मामलो के साथ एर्नाकुलम सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. डीके राधाकृष्णा के खिलाफ लंबित हैं। तीसरे पायदान पर इडुक्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीन कॉरीकॉज के खिलाफ लंबित हैं।

करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में
लोकसभा के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में राजनीतिक दलों ने करोड़पतियों पर भी सियासी दांव खेला है। कर्नाटक की मांडया सीट पर जद(एस) प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम कुमार स्वामी को चुनौती देने उतरे कांग्रेस प्रत्याशी 622 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हैं। इसके बाद बंगलूर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी डीके सुरेश 593 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं तीसरे पायदान पर यूपी की मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने 278 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

मणिपुर एक सीट पर शेष चुनाव
बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र की 28 में से 15 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। बाकी इस लोकसभा सीट के दायरे में आने वाली 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर केवल चार 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button