गोवाछत्तीसगढ़झारखंडदेशव्यापारशिक्षा

राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरु हुआ संसद का बजट सत्र

केंद्र सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओ का किया जिक्र

बजट सत्र के दौरान पेश किये जाएंगे कई महत्वपूर्ण विधेयक
LP Live, New Delhi: संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के संयुक्त सत्र में अभिभाषण के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के कार्यो, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को उकेरा, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का भी उल्लेख किया।

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है और इसी पर हम काम कर रहे हैं। राष्ट्र प्रथम की भावना से सरकार आगे बढ़ रही है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास का वातावरण हुआ है। उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे के बढ़े बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत बनना। 10 साल में बुनियादी ढांचे का बजट पांच गुना बढ़ा है। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के विकसित देश भी भारत की यूपीआई लेनदेन प्रणाली की सफलता से प्रभावित हैं। भारत टेक्नोलॉजी का ग्लोबल प्लेयर है, यहां डिजी लॉकर और यूपीआई जैसी सेवाएं हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में कहा कि आज हमारे युवा स्टार्टअप से लेकर खेल और अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी अपनाने के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, इनोवेशन में भारत आगे है। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समेत कई विधेयकों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में भी कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति ने आठवें वेतन आयोग के गठन की तैयारी को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के यूनिफाइड पेंशन के तहत 50 फीसदी निश्चित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

गरीबी से उबरे परिवार
भारत में गरीबी को मात देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ की। राष्ट्रपति ने कहा, “गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर आज अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। हमने न्यू मिडिल क्लास का ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो नई ऊर्जा से भर रहा है। देश में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर भी राष्ट्रपति बोलीं। राष्ट्रपति ने कहा कि पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू हुआ। छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता के लिए योजना शुरू की गई। 500 कंपनियों में इन्हें इंटर्नशिप भी दी जाएगी।

साइबर अपराध की चुनौती
राष्ट्रपति मुर्मू ने साइबर सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीपफेक सामाजिक, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं।उन्होंने देश में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व को भी सराहा। उन्होंने कहा, “यह बहुत गर्व की बात है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, पुलिस में शामिल हो रही हैं और देश में कॉर्पोरेट्स का नेतृत्व भी कर रही हैं। हमारी बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button