उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार’

उपराष्ट्रपति शनिवार को वितरित करेंगे चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले के नाम
जल शक्ति मंत्रालय ने 11 श्रेणियों में 41 विजेताओं की घोषणा की
LP Live, New Delhi: जलशक्ति मंत्रालय ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ग्यारह श्रेणियों में दिये जाने वाले 41 पुरस्कार 17 जून शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रदान करेंगे। सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मध्य प्रदेश और जिले का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया जाएगा। जबकि सर्वश्रेष्ठ मीडिया का पुरस्कार हरियाणा के एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के नाम रहेगा।

जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार जलशक्ति मंत्रालय और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 17 जून शनिवार को नई दिल्ली में विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड प्रदान करेंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 30 जुलाई 2022 को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरुआत से अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तक कुल 868 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों की जांच और मूल्यांकन के लिए केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा छंटनी किए गए आवेदनों की वास्तविक जांच की गई, जिसके बाद सभी 11 श्रेणियों को शामिल करने वाले संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया। देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में विभिन्न हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक एकीकृत राष्ट्रीय जल पुरस्कार स्थापित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार घोषित
सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश राज्य को प्रदान किया जाएगा। जबकि सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले के नाम रहा। ग्राम पंचायत श्रेणी में तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुना गया। सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम चंडीगढ़ ने बाजी मारी। जबकि सर्वश्रेष्ठ मीडिया का पुरस्कार हरियाणा के एडवांस वाटर डाइजेस्ट प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम को प्रदान किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ उद्योग पुरस्कार नोएडा के नाम
उद्योग कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार हिंदुस्तान कम्प्यूटर्स लिमिटेड (एचसीएल) टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार जमीयतपुरा प्राइमरी स्कूल, मेहसाणा, गुजरात को दिया जाएगा। कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, रियासी, जम्मू-कश्मीर के नाम हुआ। सर्वश्रेष्ठ उद्योग का पुरस्कार बरौनी ताप विद्युत केंद्र, बेगूसराय, बिहार और सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (एनजीओ) का पुरस्कार अर्पण सेवा संस्थान उदयपुर, राजस्थान को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ का पुरस्कार संजीवनी पियाट सहकारी मंडली लिमिटेड, नर्मदा, गुजरात को दिया जाएगा।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button