दुनियादेशराजनीतिव्यापारस्वास्थ्य

भारत ने हमेशा विकासशील देशों के दृष्टिकोण का किया समर्थन: हरिवंश

भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में बोले राज्यसभा के उप सभापति

जोहान्सबर्ग में हुआ 9वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का उद्घाटन
LP Live, New Delhi: 9वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ संबंध को प्रगाढ़ बताया और कहा कि भारत ने हमेशा विकासशील देशों के दृष्टिकोण का समर्थन किया है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 27-29 सितंबर 2023 तक आयोजित 9वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के मंच पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जलवायु परिवर्तन और विधायी लामबंदी पर अध्यक्षता की। इस उपसभापति हरिवंश ने शिखर सम्मेलन में ‘अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौते के त्वरित कार्यान्वयन के लिए ब्रिक्स और अफ्रीका साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए बहुपक्षवाद और संसदीय कूटनीति का उपयोग करना’ विषय पर कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ संबंध पर जोर देते हुए उपसभापति ने कहा कि दोनों महाद्वीपों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंध ऐतिहासिक, भौगोलिक और आर्थिक बल से पोषित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों महाद्वीपों के बीच व्यापार संबंध मजबूत हुए हैं। अफ्रीका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में पहले ही 98 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। भारत अफ्रीकी वस्तुओं और उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार भी प्रदान करता है। ‘ड्यूटी फ्री टैरिफ प्रेफरेंस स्कीम’ जो भारत के कुल 98.2 प्रतिशत टैरिफ लाइनों के लिए शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करता है, के माध्यम से भारत ने अफ्रीकी देशों के लिए अपना बाजार खोल दिए हैं। इसके अलावा, अब तक 33 एलडीसी अफ्रीकी देश इस योजना का लाभ पाने के हकदार हैं।

जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र
उपसभापति ने हाल ही में जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल किए जाने के साथ अफ्रीका को भारत के समर्थन को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विकास साझेदारी, डिजिटल साक्षरता, कृषि, स्वच्छ और कुशल ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद से मुकाबला करने से लेकर महासागर की सुरक्षा तक भारत का लक्ष्य अफ्रीका के साथ अपने संबंध का विस्तार करना है। हरिवंश ने अधिक समावेशी होने के ब्रिक्स के प्रयास की भी सराहना की। उन्होंने कहा “भारत समानता, खुलेपन, समावेशिता, आम सहमति, आपसी सम्मान और समझ की ब्रिक्स की भावना का पोषक है। विकासशील देशों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिक्स ने बार-बार वैश्विक शासन प्रणाली के अधिक लोकतंत्रीकरण और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, विश्व व्यापार संगठन, आदि जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सुधार की मांग की है।

ये भारतीय संसदीय शिष्टमंडल
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका में 9वें ब्रिक्स संसदीय शिखर सम्मेलन में गए भारतीय संसदीय शिष्टमंडल में श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक और इंद्रा हांग सुब्बा शामिल हैं। इस फोरम में उठाए जाने वाले अन्य विषय अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र (एएफसीएफटीए) के माध्यम से क्षेत्रीय एकीकरण, स्वच्छ ऊर्जा में संक्रमण हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button