उत्तर प्रदेशदेशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिलाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगतशिक्षा

देश की तीस महिलाओं को मिलेगा ‘अहिल्याबाई होल्कर सम्मान’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे सम्मानित

LP Live, New Delhi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 मार्च को दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में महिलाओं को उनके क्षेत्र में अमूल्य योगदान और सामाजिक सुधारों के लिए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से सम्मानित करेंगे।

नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष निदर्शना गोवानी द्वारा संचालित और आकमला अनकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट के द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यह सम्मान वितरित करेंगे। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान, जिसे कमला पावर वीमेन अवार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस समारोह के बारे में बताते हुए ट्रस्ट की संचालिका निदर्शना गोवानी ने कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से देशभर की अनेक महिलाओं को सम्मानित करते हैं, जो समाज के उत्थान और बेहतरी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर कार्य कर रही हैं। उनके अभूतपूर्व प्रयासों के माध्यम से हम एक सशक्त और विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जिसमें इन महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस वर्ष के लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान के अंतर्गत भी हम देश की 30 से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

इस क्षेत्र में भी होगा सम्मान
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान 2025 के इस संस्करण में आदिवासी, अतिपिछड़े वर्ग की बेहतरी के लिए काम कर रही महिलाओ के साथ साथ कला, खेल, समाज सेवा, व्यापार, मनोरंजन, पत्रकारिता, स्वास्थ्य , आईटी और राजनीति आदि से जुड़ी देशभर की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के कई केंद्र्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद और समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button