दिल्ली-एनसीआरराजनीतिराज्य

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से आतिशी ने दिया इस्तीफा

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भंग की दिल्ली विधानसभा

दिल्ली में अब भाजपा बनाएगी नई सरकार
LP Live, New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आप नेता आतिशी ने उप राज्यपाल निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा उप राज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया है। वही उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब नई सरकार का गठन होना है। इस चुनाव में 27 साल बाद बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। रविवार को दिल्ली की आप सरकार की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेन ने उप राज्यपाल निवास पहुंचकर उप राज्यपाल वीके सक्सेना को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं उप राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल करके आप को करारी शिकस्त दी, जिसमें आप को केवल 22 सीटों पर ही जीत मिल चुकी। आप संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज जैसे आप के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराकर अपनी साख बचाए रखी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार के लिए दिल्ली की जनता का जनादेश हमे स्वीकार है। लेकिन भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी और दिल्ली की जनता के लिए आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button