करियरट्रेंडिंगदिल्ली-एनसीआरदेशराजनीति

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी अतिशी, केजरीवाल देंगे इस्तीफा

सर्वसम्मिति से चुनी गई आप विधायक दल की नेता

आप विधायक दल की बैठक अतिशी के नाम पर लगी मुहर
LP Live, New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल के इस्तीफा देने की घोषणा के बाद आप विधायक दल की बैठक में उनकी जगह मुख्यमंत्री पद के लिए अतिशी के नाम पर सर्वसम्मिति से मुहर लगी है। मुख्यमंत्री पद के लिए अतिशी के नाम का प्रस्ताव खुद सीएम केजरीवाल ने किया। केजरीवाल मंगलवार शाम को ही उप राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा देंगे।

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर पिछले दो दिनों से कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में उस समय विराम लग गया और अतिशी विधायक दल की नेता चुनी गई। जब सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। अतिशी के इस प्रस्ताव पर बैठक में सर्वसम्मिति जताते हुए स्वीकृति दी गई। वहीं आज शाम को अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलकर पद से इस्तीफा देंगे।

आतिशी चुनी गई विधायक दल की नेता
आप बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। वो दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।

कौन हैं अतिशी
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग समेत पांच विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को हुआ था। उनके माता पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। पढ़ाई दिल्ली की स्प्रिंगडेल स्कूल से की। उन्होंने सेंट स्टीफन्स कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने चिवनिंग स्कॉलरशिप पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। वहां उन्होंने मास्टर्स की दूसरी डिग्री हासिल की। आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत के बाद अपने राजनीति करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की, जो दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शराब घोटाले में जेल जाने के बाद उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया

राजनीतिक करियर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल आतिशी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी है। आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं।

आप के विस्तार में निभाई अहम भूमिका
आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं ।दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है। वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button