
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विद्युत वितरण क्षेत्र मुजफ्फरनगर ने कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष गाइडलाइन व अस्थायी बिजली कनेक्शन की दरें जारी की हैं। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ शिविरों के लिए वैध कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, जिसके लिए टाउनहॉल (वाणिज्य प्रथम), जानसठ और खतौली में सिंगल विंडो काउंटर बनाए गए हैं। शिविर संचालकों को संयोजन से पूर्व विद्युत सुरक्षा निदेशालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी लेना होगा।
अस्थायी कनेक्शन की फीस निर्धारित
विद्युत विभाग द्वारा तय शुल्क के अनुसार, प्रत्येक अस्थायी कनेक्शन के लिए 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस तय की गई है। इसके अलावा 4 किलोवॉट तक अनमिटर्ड कनेक्शन के लिए 336 रुपये प्रति किलोवॉट प्रति दिन और 5 से 20 किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए 5,600 रुपये प्रति दिन का शुल्क निर्धारित किया गया है।
सुरक्षा के लिए कांवडियों से अहम अपील: विभागीय अधिकारियों ने कांवड़ियों और शिविर संचालकों से अपील की है कि वे बिजली लाइनों व पोलों से उचित दूरी बनाए रखें। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग पर कांवड़ या अन्य सामान न टांगने, हाई-टेंशन लाइनों के नीचे शिविर न लगाने और ऊंची कांवड़ लाते समय ऊपरी विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 43













Total views : 385239