दिल्ली-एनसीआरदेशमनोरंजनसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्महरियाणा

हरियाणा: विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुरु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेले का किया उद्घाटन

इस बार मेले का साझेदार देश तंजानिया बना
LP Live, Faridabad: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फरीदाबाद में विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन किया। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हर साल की तरह इस साल भी 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में देश विदेश के लाखों पर्यटकों के आने की संभावना है।

सूरजकुण्ड अन्तरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। दो फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेले की गुजरात राज्य और पार्टनर कंट्री तंजानिया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में मेले में भागीदारी करने वाले सभी शिल्पकारों को बधाई देते हुए कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन केंद्र सरकार तथा हरियाणा की राज्य सरकार के सहयोग से किया जाता है। इस मेले के आयोजन से जुड़े सभी मंत्रालयों और विभागों की वह सराहना करती हैं। इस मेले में उत्साह से भाग लेने वाले सभी आगंतुक भी प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 से शुरू किया गया यह वार्षिक मेला एक सफल आयोजन के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने मेले का शुभारंभ करने से पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाकारों और हस्तशिल्पियों को अपना हुनर दिखाने का उचित मंच प्रदान करता है। वहीं राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति के आने से मेले की गरिमा और बढ़ी है और मेले में चार चांद लगा है।

गुजरात है थीम स्टेट
मेले में गुजरात थीम राज्य है, जो क्षेत्र के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन कर रहा है। पर्यटकों को गुजरात की विरासत और संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। गुजरात के सैकड़ों कलाकार विभिन्न लोक कला और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के कलाकार कला, शिल्प, व्यंजन और प्रदर्शन कला का प्रदर्शन करेंगे। पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम को मुख्य चौपाल पर किया जाएगा। पंजाब से भांगड़ा, असम से बिहू, बरसाना की होली, हरियाणा से लोक नृत्य, हिमाचल प्रदेश से जमकड़ा, हाथ की चक्की का लाइव प्रदर्शन का लुत्फ उठाएंगे।

मेले में 550 कैमरों से होगी सुरक्षा
सूरजकुंड मेले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 550 सीसीटीवी कैमरों से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। साथ ही पांच ड्रोन कैमरों के माध्यम से मेला स्थल की ड्रोन मैपिंग की जाएगी। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा और इसमें 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। कलाकारों को यहां ना केवल अपनी कला दिखाने का बल्कि रोजगार के अवसर प्रदान करने का सशक्त मंच मिलता है। 16 दिन तक चलने वाले इस मेले में 15-20 लाख लोगों के भाग लेने का उम्मीद है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button