अपराधउत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को लगी गोली

LP Live, Muzaffarnagar: पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी कर दुष्कर्म के आरोपी को  दबोचा। घायल आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर  है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दुष्कर्म का आरोपी मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर की ओर से गांव घटायन की  जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने गांव नूनीखेडा मे पुलिया के पास घेराबंदी कर ली। वह पुलिस को देख कर बहसुम्मा की ओर भागने लगा। तभी रजवहे  पुलिया पर सामने की ओर से भी पुलिस को आता हुआ देखकर उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को घेर लिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम उस्मान उर्फ सूक्खा पुत्र साहिद निवासी गांव राजपुर कला थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर बताया। इंस्पेक्टर क्राइम योगेश शर्मा ने बताया, उस्मान उर्फ सूक्खा पर लगभग डेढ़ मामले दर्ज। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। थाना क्षेत्र में रविवार को दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किये है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया। जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button