देश

सुप्रीम कोर्ट को एक हफ्ते में मिले 7 जज

सर्वोच्च न्यायालय में जजों की संख्या 34 हुई

LP Live, New Delhi: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए दो नए जजों की नियुक्ति की है। एक सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट में सात जजों की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही अब सर्वोच्च न्यायाल में 34 जजों की संख्या भी पूरी हो गई है।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रुप में नियुक्त करने की घोषणा की है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इन दो जजों की नियुक्ति होने की जानकारी दी। इस प्रकार सुप्रीम कोर्ट में स्वीकृत 34 जजों की संख्या भी पूरी हो गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सितंबर 2019 से नवंबर 2019 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की पूरी क्षमता थी, जिसके बाद अब फरवरी 2023 तक जजों की पोस्ट पूरी हुई है।

पिछले रविवार को नियुक्त हुए पांच जज
विधि एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार इसके पहले सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर 5 फरवरी को ही 5 जजों के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद पांचों जजों ने 6 फरवरी को शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने 24 घंटे के अंदर ये नाम फाइनल कर दिए थे। बाकी बचे दो जजों के नाम पर 10 फरवरी को मंजूरी दी गई। इन जजों के नामों की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर को सरकार से सिफारिश की थी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button