हरियाणा

हरियाणा के 14 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

आईजी अमिताभ सिंह ढिल्लों को राष्ट्रपति पदक का सम्मान

LP Live, Chandigarh: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

गृहमंत्रालय के अनुसार गणतंत्र दिवस पर देश के 901 पुलिस पदक का सम्मान वालों में हरियाणा पुलिस के भी 14 अधिकारी व कर्मी शामिल हैं। हरियाणा पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) अमिताभ सिंह ढिल्लों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवाओं के पुलिस पदक
हरियाणा पुलिस के जिन 13 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है,उनमें सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button