अरुणाचल प्रदेशउड़ीसाउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेशमध्य प्रदेशराजनीतिहरियाणा

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने राज्यो में नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी

उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को मिली चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

सह प्रभारियों की नियुक्ति कर राज्यों में सियासी बिसात बिछाने की तैयारी
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों में चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा की जारी सूची में उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत देश के 23 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों में पार्टी ने बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल, विनोद तावड़े को बिहार, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, दुष्यंत कुमार गौरत को उत्तराखंड, तरुण चुग को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक, प्रकाश जावड़ेकर को केरल, अरविंद मेनन को तमिलनाडु, ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर, झारखंड के लिए सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब एवं चंडीगढ़ के लिए विजयभाई रुपाणी, दमन एवं दीव के लिए पुरनेश मोदी, दिलीप जायसवाल को सिक्किम का प्रभारी, निर्मल कुमार सुराणा को पुड्डुचेरी का प्रभारी को चुनाव प्रभारी बनाया गया। जबकि भाजपा की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। भाजपा ने अंडमान एवं निकोबार के लिए वाई सत्या कुमार और अरूणचाल प्रदेश के लिए अशोक सिंघल को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। दमन एवं दीव के लिए पुरनेश मोदी को चुनाव प्रभारी एवं दुष्यंत पटेल को सह चुनाव प्रभारी,

इन्हें सह प्रभारी की बनाया
भाजपा की नियुक्तियों में मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव के लिए सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कर्नाटक के सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त होंगे। इसी तरह से हरियाणा के लिए सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार के लिए दीपक प्रकाश को सह चुनाव प्रभारी, दमन एवं दीव के लिए दुष्यंत पटेल को सह चुनाव प्रभारी, गोवा के लिए आशीष सूद को चुनाव प्रभारी, हिमाचल प्रदेश के लिए संजय टंडन को सह चुनाव प्रभारी और जम्मू कश्मीर के लिए आशीष सूद को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा की आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय और आशा लकड़ा को सह प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। नरिंदर सिंह को पंजाब का सह प्रभारी नियुक्त किया है। ओडिशा के लिए लता उसेंडी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button