उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना में बजा यूपी का डंका, आगरा नंबर वन

LP Live, Desk: पीएम आवास योजना अर्बन में उत्तर

प्रदेश का डंका बजा है। उत्तर प्रदेश को पूरे देश में प्रथम स्थान मिलने पर योगी सरकार ने एक और रिकॉर्ड कायम किया है। यूपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पीएम  नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजकोट गुजरात में आयोजित इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव में प्रदेश को यह पुरस्कार दिया। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

बात दें कि  आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की और  से पीएमएवाई-यू अवार्ड 2021, 150 डे चैलेंज की शुरुआत की गई थी। इस चैलेंज के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (अर्बन) को प्रभावी ढंग से लागू करने वाले नगर निकायों को सम्मानित किया जाना था। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की और से 17 से 19 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात के राजकोट में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के साथ कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य राज्यों के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

आगरा रहा सबसे आगे
नगर निगम आगरा ने देश के सभी नगर निगम  (Municipal Corporation) में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की नगर निकाय को बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं भदोही नगर पालिका परिषद को बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल ( Municipal Council) की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। किरावली नगर पंचायत को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम आगरा, नगर पालिका परिषद भदोही और नगर पंचायत किरावली को बेस्ट सीएलटीसी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

 

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button