उत्तर प्रदेशशिक्षा

एमजी वर्ल्ड विजन में दिया पर्यावरण सुरक्षा के साथ दीपावली मनाने का संदेश

LP Live, Muzaffarnagar: एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में गुरुवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां शिक्षक-शिक्षिकाओं ने साझा की। वहीं बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा करते ही दीपावली मनाने के लिए मार्गदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा से हुआ। विद्यालय में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें छात्रों ने अलग-अलग गतिविधि के माध्यम से दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने रंग-बिरंगी झांकियां प्रस्तुत की, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र एसपी क्राइम प्रशांत कुमार के साथ दीपावली मनाने उनके कार्यालय गए। वहां उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या डा. मृणालिनी अनंत ने छात्रों को आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण के बारे में अवगत कराया। दीपावली पर पटाखों से दूरी बनाने के लिए कहा गया। हल्की आवाज के पटाखों साथ ही खुशियां मनाने की सलाह दी गई। पर्यावरण को बचाने के लिए भी उनका मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर मधु गोयल, एकेडमिक कोआर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button