उत्तराखंड

यूपी-उत्तराखंड की भाजपा सरकार गांव की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है: त्रिवेंद्र सिंह रावत

गोवर्धन पूजा पर मुजफ्फरनगर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के मीका विहार में बुधवार को गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मौजूद रहे। प्रमुख उद्यमी अनिल कंसल व भीम कंसल समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी गोसेवा और गांव समृद्धि की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यूपी और उत्तराखंड की भाजपा सरकारें गांवों और गांव की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मीका विहार में आयोजित अन्नकूट के आयोजन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भाग लिया। उन्होंने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा ऐसे पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति का स्मरण कराने और इसे अक्षुण रखने का संदेश देते हैं। गौ और कृषि भारतीय संस्कृति के साथ हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ रही है। इस पर्व पर हमें इसे और समृद्ध करने का संकल्प लेना चाहिए। त्रिवेंद्र सिंह रावत का प्रमुख उद्यमी अनिल कंसल, भीम कंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, महेश जिंदल, श्रीकृष्ण कंसल, प्रवीण गोयल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, पराग कंसल के अलावा रजनी कुच्छल, मधु कुच्छल, सारिका रस्तौगी, मोनिका गोयल और प्रिया वर्मा आदि ने अभिनंदन किया। सभी ने गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट में भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों ने उत्तराखंड और यूपी के बीच उद्योग चलाने में आ रही समस्याओं का भी जिक्र किया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button