

LP Live नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर संभाल लिया है। खड़गे ने इस दौरान सोनिया गांधी का आभार जताया।
बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में चुनाव अधिकारी मधूसदन मिस्त्री ने खड़गे को अध्यक्ष पर हुई जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। पद ग्रहण करने के बाद कांग्रेस की आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज एक कार्यकर्ता और मजदूर का बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बना है। उन्होंने कांग्रेस के साथ अपनी पारी की शुरुआत कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर शुरू की थी और पार्टी ने उसे आज आपने इस मुकाम पर पहुंचाया, जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व गांधी जी, नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, इंदिरा गांधी जी और राजीव जी ने किया हो। इसलिए ऐसी पार्टी की कमान को संभालना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के लिए अपनी पूरी मेहनत के साथ कार्य करंगे। इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी का आभार जताया। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी ने एक से बढ़कर एक काम किया। खड़गे ने कहा कि वह जानते हैं कि पार्टी के लिए यह दौर मुश्किल है, लेकिन वह काम करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए और आगामी चुनावों को देखते हुए एआईसीसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में जल्द ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनेगी। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए भी कमेटी का गठन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा और rss पर भी हमला बोला। उन्होंने इस सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। गौरतलब है कि पिछले 24 वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले गैर-गांधी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।
केंद्रीय कार्य समिति का इस्तीफा
मल्लिकार्जुन खड़गे के बुधवार को कांग्रेस अध्याक्ष पद का पदभार संभालते ही सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्य क्ष खड़गे नई कमेटी बनाएंगे। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष नई कमेटी बनाएंगे।
