उत्तर प्रदेश

मदन भैया ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ

LP Live, Lucknow: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्वाचित मदन भैया को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कराई।

नवनिर्वाचित विधायक मदन भैया ने बुधवार को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में शपथ ग्रहण की। उन्हें विधानसभा सदस्य के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मदन भैया ने खतौली विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर रालोद-सपा गठबंधन के टिकट पर जीत दर्ज की है। इस सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अयोग्य घोषित होने के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराया गया था, जहां रालोद-सपा गठबंधन के टिकट पर मदन भैया ने चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। शपथ ग्रहण के मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

नियामली की प्रति भी दी
शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष महाना ने उन्हें संविधान एवं विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्य मदन भैया को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाली चर्चा में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button