उत्तर प्रदेशराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे मुजफ्फरनगर से सैंकड़ो कांग्रेसी

पानीपत पहुंची राहुल की यात्रा, मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल

LP Live Desk, जनपद बागपत व शामली  से होकर यमुना पार कर हरियाणा में पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मुजफ्फरनगर से कांग्रेस पदाधिकारी की भी बढचढकर भागीदारी कर रहे हैं। बीते बुधवार और  गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता यात्रा में शामिल रहे। कार्यकर्ताओं से भरी बसें लेकर पदाधिकारी बागपत और शामली तक पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को शामली के गांव एलम से चलकर कांधला होते हुए ऊंचा गांव और फिर यमुना नदी पार करके हरियाणा में प्रवेश कर गई थी। जहां से आज यह यात्रा शुरू हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल होने मुजफ्फरनगर से भी कांग्रेस नेता पहुंचे। जनपद के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर व अन्य उत्साह के साथ मुजफ्फरनगर से रवाना हुए। स्थानीय कांग्रेस नेता शामली के एलम और कांधला में होते हुए हरियाणा बोर्डर तक यात्रा में शामिल रहे। शामली यात्रा में शामिल होने वालों में पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेवादल सतीश शर्मा, शामली जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुलेमान प्रधान, आलम चौधरी, डा. जगबीर सिंह, मुकेश धीमान, नरेश चौहान, शेखर पाल, योगेश पुंडीर पवन राणा आदि शामिल हुए। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा भी बागपत और शामली में कार्यकर्ताओं से भरी बसे लेकर दो दिन तक भारत जोडो यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ प्रवीण चौधरी, अनिल दत्त शर्मा, धीरज माहेश्वरी, मुनीर सईद आदि शामिल रहे।

पानीपत की तरफ बढ़ी यात्रा
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से गुरूवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

 

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button