देशबिहारराजनीति

बिहार में फिर राजग की सरकार में सीएम बने नीतीश

नीतीश कुमार ने नौवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उप मुख्यमंत्री
LP Live, Patna: बिहार में सियासी अटकले खत्म होने के बाद फिर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ भाजपा के भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देकर राजग गठबंधन के साथ अपनी नई सरकार बनाई। रविवार शाम को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। नीतीश के साथ बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार के अलावा हम के विजेंद्र यादव और संतोष कुमार सुमन (हम) के अलावा निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले रविवार सुबह नीतीश ने महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद चले सियासी गठजोड़ में जदयू और राजग गठबंधन के साथ नीतीश ने 128 विधायकों के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस घटनाक्रम में शाम को ही शपथ ग्रहण समारोह में नई सरकार में नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई। नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहे।

क्या है समीकरण
बिहार की मौजूदा 243 सदस्यीय विधानसभा में जदयू के 45 और भाजपा के 78 विधायक हैं। जबकि नए गठबंधन को निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने भी समर्थन दिया। इसी प्रकार जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के 4 विधायक भी नए गठबंधन के साथ हैं। मौजूदा विधानसभा में राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 विधायक समेत महागठबंधन के 114 विधायक हैं, जो बहुमत से 8 कम हैं। नीतीश के इस्तीफा देते ही सुबह महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी।

राजग विधानमंडल की बैठक में नेता चुने गये नीतीश
इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गई। इससे पूर्व एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई जिसमे नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल के नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button